श्रीनगर और अवंतिपुरा एयरबेस पर आतंकी हमले की योजना, सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया सूत्रों ने श्रीनगर और अवंतिपुरा एयरबेस पर आतंकी हमले की आशंका जताई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस बात की खुफिया खबर मिली है कि आतंकवादी श्रीनगर और अवंतिपुरा के एयरबेस पर हमले की योजना बना रहे हैं। इलाके में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आतंकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवान रोहित कुमार यादव की अस्पताल में मौत हो गई। शोपियां के हंदेव इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त यादव बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान यावर अहमद डार,शकील अहमद डार और इश्तियाक भट्ट के तौर पर की गई है। ये तीनों आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।