उत्तराखंड: केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंदिर के गृहगर्भ में की पूजा-अर्चना
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में हैं। उनके आगमन से पूर्व केदारपुरी में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है। पीएम मोदी के रात्रि में रुकने के लिए सेफ हाउस के साथ ही ध्यान गुफा को भी तैयार किया गया है। वह जहां भी रुकना चाहेंगे, उन्हें वहां ठहराया जाएगा। इस दौरान कड़ा सुरक्षा पहरा वहां पर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां भगवान केदारनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार बाबा केदार के दर्शनों को केदारपुरी पहुंचेंगे। इससे पहले वह तीन बार केदारनाथ आ चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।