लोकसभा चुनाव : 7वें चरण में भी बंगाल में हिंसा
(India) लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा देखने को मिली है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार निलंजन रॉय की कार पर हमला हुआ है। बंगाल में पिछले 6 चरणों के दौरान भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जाधवपुर और बसीरहाट में बीजेपी ने टीएमसी पर वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की घटनाएं सामने आई हैं। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण भी हिंसा से अछूता नहीं है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी कैंडिडेट निलांजन रॉय की कार पर हमला हुआ है। यहां के डोंगरिया इलाके में रॉय की कार पर हमला हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।