बीजेपी ने राज्यपाल से की विशेष सत्र बुलाने की मांग, कहा-कमलनाथ सरकार अल्पमत में
(DELHI, DELHI) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। वहीं मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि वह (मध्य प्रदेश सरकार) अपने आप ही गिर जाएगी। मैं खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है, समय आ गया है और जल्द ही उन्हें जाना होगा।

इससे पहले महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश में 29 में से 22 सीटों पर कांग्रेस की जीत के दावे पर कहा कि फिलहाल तो लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी प्रश्न चिह्न लगा हुआ है।

विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में मतदान के पहले संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा भी किया। इसके पहले भी विजयवर्गीय मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के लोकसभा चुनाव के बाद बने रहने के संबंध में सवाल खड़े कर चुके हैं। वे पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।