लोकसभा चुनाव 2019 :ईवीएम विवाद पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जताई चिंता, बोले- इसकी सुरक्षा ईसी की जिम्मेदारी
(DELHI, DELHI) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईवीएम विवाद को लेकर मंगलवार को कहा कि मैं मतदाताओं के फैसले के साथ कथित छेड़छाड़ की खबरों को लेकर चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि संस्थागत विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का दायित्व निर्वाचन आयोग पर है, उसे सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहिए।

इससे पहले प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग की सोमवार को सराहना करते हुए कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव शानदार तरीके से संपन्न कराया गया। मुखर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं। मुखर्जी ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर यहां कहा कि पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के समय से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों तक संस्थान ने बहुत अच्छे से काम किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।