गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के सीजे चावड़ा से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
बिहार की सारण सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी 7000 से ज्यादा मतों से आगे। आरजेडी के चंद्रिका राय दूसरे नंबर पर।
रायबरेली में चौथे राउंड की मतगणना में सोनिया गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से 12509 मतों से आगे
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी कांग्रेस की शीला दीक्षित और 'आप' के दिलीप पांडेय से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रुझानों में बीजेपी 277 सीटों पर आगे।
सहारनपुर से बीजेपी उम्मीदवार राघव लखनपाल पीछे गठबंधन के हाजी फजलुर्रहमान आगे।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की मेनका गांधी पीछे, गठबंधन उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह आगे चल रहे हैं।
केरल: वायनाड़ से राहुल गांधी 58 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी 20 हजार वोटों से और गांधी नगर से अमित शाह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की 10 में 9 सीटों पर बीजेपी आगे, एक सीट पर कांग्रेस आगे।
दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।