(DELHI, DELHI)
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में एनडीए 2014 का प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है। राजस्थान, गुजरात में भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा 29 में से 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महाराष्ट्र और बिहार में भी एनडीए को बढ़त है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा 9 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। गांधीनगर से अमित शाह और पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती आगे चल रही हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने 6 राज्यों की कुल 179 में से 133 सीटें (74.3%) अपने नाम की थीं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।