रूझानों में बीजेपी को बहुमत के बाद पीएम मोदी की मां ने किया देश का अभिवादन
(India) लोकसभा चुनाव 2019 की वोटों की गिनती चल रही है। रूझानो में बीजेपी आगे दिख रही है और इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने घर से बाहर निकलर सबको धन्यवाद किया। हीराबेन के आने के बाद पीएम मोदी के नाम के नारे लगने लगे। इस दौरान हीराबेन काफी खुश नजर आईं।
सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव रुझानों में मोदी लहर स्पष्ट नजर आ रही है। दोपहर 12 बजे तक 542 सीटों के रुझान आ चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने रुझानों में अपने बल पर 339 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और यह पार्टी अब तक केवल 87 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।