प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव में विपक्ष को धाराशायी करते हुए अभूतपूर्व जीत हासिल की है। इस जीत की चर्चा भारतीय मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी को विदेशी मीडिया किस तरह से देख रहा है-
वॉशिंगटन पोस्ट ने शीर्षक 'राष्ट्रवाद की अपील के साथ भारत के मोदी ने जीता चुनाव' के साथ लिखा, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में भारी जीत हासिल की. भारतीय मतदाताओं ने मोदी की शक्तिशाली और गर्वान्वित हिंदू की छवि पर मुहर लगा दी।
अखबार ने लिखा, मोदी की जीत उस धार्मिक राष्ट्रवाद की जीत है जिसमें भारत को धर्मनिरपेक्षता की राह से अलग हिंदू राष्ट्र के तौर पर देखा जाता है।
भारत में 80 फीसदी आबादी हिंदू है लेकिन मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध व अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं।"
बीबीसी वर्ल्ड ने लिखा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए पांच वर्षों का दूसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है।
इस बहुमत को पीएम मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी राजनीति का बहुमत बताया जा रहा है।
गल्फ न्यूज ने "TSUNAMO 2.0 SWEEPS INDIA" शीर्षक से लिखा है, दशकों बाद बीजेपी की अभूतपूर्व जीत।इस अखबार के एक लेख में कहा गया है कि साल के शुरुआत में मोदी के सामने किसानों की समस्याएं, रोजगार संकट, राफेल जैसे मुद्दों का पहाड़ खड़ा था लेकिन पुलवामा और भारत की बालाकोट में स्ट्राइक के बाद मोदी व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी की कहानी नए सिरे से लिख दी।
चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद समावेशी भारत का वादा किया।
अब मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां रोजगार, कृषि और बैकिंग सेक्टर होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।