कांग्रेस की पहली मीटिंग हार के बाद , ऐसी थी राहुल-सोनिया-प्रियंका की बाॅड़ी लैंग्वेज
(DELHI, India) लोकसभा चुनाव 2019 में लगे करारे झटके बाद शनिवार (25 मई) को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई । बैठक में हार पर मंथन हुआ। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी सौंपा था, लेकिन बैठक में शामिल दिग्गज पार्टी नेताओं ने इसे नामंजूर कर उनसे पद पर रहने की अपील की । इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं की बाॅड़ी लैंग्वेज और चेहरे के भाव हार का दर्द साफ बयां कर रहे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।