प्रचंड जीत के बाद वाराणसी पहुंचे PM मोदी , बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद
(India) लोकसभा चुनाव प्रचंड जीत के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को सुबह वाराणसी पहुंचे। चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री काशी पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस लाइन से कार से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ भाजपाध्यक्ष अमित शाह भी होंगे। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, बांसफाटक होते हुए मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान कार से ही वह लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। पीएम के स्वागत में चौराहों को सजाया जा रहा है। हर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लहराकर पीएम का स्वागत करेंगे। कार्यकर्ताओं की ओर से गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर स्वागत की तैयारी है।
मोदी फिलहाल अपने काफिले के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते पर हैं। मोदी यहां सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे। मंदिर में पूजा के बाद मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मोदी के दौरे को लेकर काशिवासियों में जबरदस्त उत्साह है। मोदी के आगमन को लेकर कई जगहों पर कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा-व्यवस्था भी चाक चौबंद रखी गई है।
मोदी के साथ कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बतादें कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी का पहला वाराणसी दौरा होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।