चुनाव मैदान में नहीं उतरने के कारण गोले इस समय राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। स्टेडियम में मौजूद एसकेएम के हजारों समर्थकों ने नेपाली भाषा में शपथ ग्रहण करते समय 51 वर्षीय पार्टी प्रमुख का उत्साहवद्र्धन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के वरिष्ठ नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं किया। 2013 में गठित एसकेएम ने 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में 17 सीट जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। एसडीएफ को 15 सीटों पर जीत मिली है। एसकेएम ने 24 से अधिक साल तक सत्ता में रहने के बाद चामङ्क्षलग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।