जामों थाना क्षेत्र के अमरबोझा मजरे बरौलिया निवासी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष होने के साथ ही अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के काफी करीबी थे। जिसके चलते उनकी मौत की खबर सुनकर स्मृति ईरानी रविवार को उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनकी अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक ले गई थीं। घटना के बाद सीएम ने डीजीपी को 12 घंटे के अंदर परिणाम देने का निर्देश दिया था। इसके बाद पूरे मामले की डीजीपी द्वारा निगरानी की जाने लगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।