इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि मोदी सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय कर सकते हैं। राजनयिक चैनलों के माध्यम से बैठक की तारीख संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के समय के आसपास रखने की कोशिश की जा रही है। ट्रंप द्वारा मोदी को चुनावी जीत पर बधाई देने के दौरान ही 28-29 जून को जापानी शहर ओसाका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में मिलने पर भी सहमति बनी। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मोदी के साथ दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए 11 अक्टूबर को भारत आने की उम्मीद है। बैठक में पिछले साल अप्रैल में वुहान में पहले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन से बने महौल को आगे ले जाने की उम्मीद है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।