बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का नरेंद्र मोदी को पत्र, केंद्र सरकार में शामिल न करने का किया अनुरोध
(DELHI, DELHI) बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर नई सरकार का हिस्सा नहीं बनाने का आग्रह किया है। अरुण जेटली ने चिट्ठी में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

अरुण जेटली ने लेटर में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा कि मैं आपसे औपचारिक रूप से अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे खुद के लिए, मेरे उपचार और मेरे स्वास्थ्य के लिए उचित समय की अनुमति दी जानी चाहिए। ऐसे में वर्तमान समय में नई सरकार का हिस्सा नहीं बनाया जाए।

अरुण जेटली ने ट्विटर पर पत्र साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के लिए लिखा गया है कि जब आप कैंपेन खत्म करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे, तब मैंने आपको बताया था कि मुझे जिम्मेदारी से दूर रखें।

अरुण जेटली ने लिखा कि एनडीए की पहली सरकार, पार्टी संगठन, और जब हम विपक्ष में थे तब भी मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई। मैं इससे अधिक की मांग नहीं कर सकता हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।