लोकसभा चुनाव 2019:ममता बनर्जी को फिर बीजेपी का झटका, एक और टीएमसी विधायक समेत चार बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव 2019 में नुकसान पहुंचाने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटके दे रही है। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनिरुल इस्लाम ने बीजेपी ज्वाइन किया। कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में टीएमसी विधायक मनिरुल इस्लाम समेत टीएमसी नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास ने भी बीजेपी का दामन थामा। इस तरह से देखा जाए तो टीएमसी छोड़कर में बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी हो गया है, क्योंकि मंगलवार को बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि सात चरणों में टीएमसी नेताओं को वे पार्टी में शामिल कराएंगे।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में आतंक वाली राजनीति चल रही है। मैंने पहले भी कहा कि टीएमसी पार्टी के भीतर भी काफी अतंर्कलह है। दीदी के अहंकार के कारण वहां लोगों का दम घुट रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों का विश्वास मोदी जी पर है. मोदी जी न सिर्फ बंगाल के अंदर शांति की स्थापना करेंगे, हिंसा समाप्त करेंगे बल्कि बंगाल का विकास करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।