प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू और अटल को दी श्रद्धांजलि, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री पद की गुरुवार शाम शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने सुबह बापू के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में नमन किया।

सुबह प्रधानमंत्री सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह जैसे अनेकों नेता मौजूद थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।