(DELHI, India)
लोकसभा चुनाव 2019 में 2014 लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भावी मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में शाम सात बजे लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में 30 मई यानी गुरुवार को शाम सात बजे हो रहे पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ-ग्रहण समारोह काफी भव्य होने वाला है, क्योंकि इस बार बिम्सटेक देशों के सभी नेताओं के साथ-साथ करीब 8 हजार बड़ी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हो रहे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी और राजनेता शामिल होंगे। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की भव्यता की चर्चाएं तो हर ओर हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में जो सवाल है वह यह है कि अमित शाह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं। इस सवाल का जवाब गुजरात के भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने दे दिया है। वघानी ने अमित शाह से मुलाकात से संबंधित एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा है, 'अमित शाह से मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के लिए उन्हें बधाई दी।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।