भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान पिछले तीन घंटे से लापता, 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे
(DELHI, DELHI) वायुसेना का एएन 32 विमान (IAF AN-32) के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वायुसेना के एएन विमान पिछले तीन घंटे से गायब है और किसी को भी
अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। असम से अरुणाचल प्रदेश जा रहा था यह विमान, तभी यह लापता हो गया. इस विमान में 8 क्रूम मेंबर समेत 13 लोग सवार थे, जिनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हो गया है। विमान जोरहाट से 12.25 पर उड़ा था, मगर आखिरी बार उससे दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था. इसके बाद से ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।