ममता बनर्जी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, टीएमसी के साथ करेंगे काम
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है और उनके साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं. यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी, जदयू और वाईएसआर कांग्रेस के लिए रणनीति बना चुके प्रशांत किशोर एक महीने बाद आधिकारिक तौर पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए काम करना शुरू कर देंगे।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के उपाध्यक्ष भी हैं। लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने जदयू के लिए काम किया और बीजेपी के साथ गठबंधन में 16 सीटें जिताने में मदद की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।