(DELHI, DELHI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के त्रिशूर के गुरुवयूर मंदिर पहुंच चुके और यहां पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात यहां नौसेना के हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां केरल के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी सदाशिवम, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, केरल देवस्वोम मंत्री कडकम्पल्ली सुरेंद्रन, अभिनेता से राजनेता बने सांसद सुरेश गोपी, मेयर सौमिनी जैन सहित अन्य गणमान्य लोगों उनकी अगवानी की। पीएम मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद उनकी केरल की यह पहली यात्रा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।