चुनाव के नतीजों पर बोले पीएम मोदी, जनता का मूड कोई नहीं समझ पाया
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह गुरुवायूर पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर कोच्चि से रवाना हुए। उनका हेलीकॉप्टर नौ बजकर पचास मिनट पर श्री कृष्ण कॉलेज के मैदान में उतरा। प्रधानमंत्री कोच्चि नौसैन्य हवाईअड्डे से नौसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। मंदिर में करीब एक घंटे के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री भाजपा की केरल राज्य समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन सभा को संबोधित कर रहे हैं। लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह मोदी की पहली जनसभा है।

मोदी शुक्रवार रात कोच्चि पहुंचे। नौसैन्य हवाईअड्डे पर केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और राज्य के देवस्वम मंत्री कदकमपल्ली सुन्दरन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने रात को कोच्चि के सरकारी अतिथि गृह में विश्राम किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।