टिमसी ने गृहमंत्रालय को लिखा पत्र, कहा- सत्ता हथियाने के लिए बीजेपी की साजिश
(DELHI, DELHI) पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति 'नियंत्रण' में होने' की बात को दोहराते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि राज्य में मतदान के बाद हुई छिट-पुट झड़पों के खिलाफ दृढ़ और उचित कार्रवाई की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी दिशानिर्देश के जवाब में राज्य के मुख्य सचिव मलय कुमार डे द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में दावा किया गया कि झड़पों को 'कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया।'

तृणमूल कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि पश्चिम बंगाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय का परामर्श राजनीति से प्रेरित, सत्ता हथियाने के लिए भाजपा की गहरी साजिश है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी दिशा निर्देश में राज्य में जारी हिंसा पर 'गहरी चिंता' व्यक्त करते हुए, राज्य सरकार को कानून और व्यवस्था व सार्वजनिक शांति बनाए रखने का निदेर्श दिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।