मेट्रो में मुफ्त सफर: महिलाओं को इस शर्त पर मिल सकता है इस योजना का फायदा
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना का लाभ एनसीआर में मिलने को लेकर पेच फंसा हुआ है। एनसीआर की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा की नहीं इसे लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मगर सूत्र बताते हैं कि सरकार इस विकल्प पर विचार कर रही है कि मेट्रो में सफर करने वाली महिला का प्रवेश या निकास कोई एक दिल्ली में होना चाहिए। तभी फायदा मिलेगा।

हालांकि परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत का कहना है कि डीएमआरसी के मुताबिक एनसीआर के शहरों से सफर करने वाली महिलाओं की संख्या मेट्रो के कुल यात्रियों की संख्या का 4 से 5 फीसदी होता है। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो सरकार उन्हें मुफ्त सफर का फायदा देगी। हालांकि हम दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।