भारत-पाक के पीएम के बीच सिर्फ 3 सीट की थी दूरी, लेकिन मोदी ने नहीं दी इमरान खान को कोई तवज्जो
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात की। आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए मोदी पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) से नहीं मिले।

हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहले स्पष्ट किया था कि एससीओ सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री का इमरान खान के साथ मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। हालांकि डिनर के दौरान दोनों नेताओं के बीच मिलने की चर्चा थी। इसके बाद एक ही समय में डिनर के लिए दोनों नेता वहां पहुंचे। लेकिन फिर भी मोदी ने इमरान से न तो हाथ मिलाया और न ही नजरें मिलाईं। पाकिस्तानी सूत्रों ने यह जानकारी दी। हॉल में मोदी पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से सिर्फ तीन सीट दूर बैठे थे। वहीं गाला कल्चरल नाइट कार्यक्रम में भी दोनों नेता एक-दूसरे के आसपास ही रहे। लेकिन वहां भी कोई बातचीत नहीं हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।