प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों के बीच संपर्क बेहद जरूरी है। आतंकवाद इस समय बड़ी समस्या बन चुकी है। आतंकवाद से निपटने के लिए एससीओ देशों को साथ आना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधुनिक समय में बेहतर कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में लोगों के बीच संपर्क बेहद जरूरी है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव से शुक्रवार को मुलाकात की। जीनबेकोव एससीओ शिखर सम्मेलन 2019 के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले 'अला अरचा प्रेजीडेंशियल पैलेस पहुंचे जहां किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।