बंगाल में फिर हिंसा,टीएमसी  के 3 कार्यकर्ताओं की बम और गोलियों से हत्या, BJP पर आरोप
(Kolkata, Kolkata) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकतार्ओं की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। डोमकल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “डोमकल के कुचियामोरा गांव में कुछ अराजक तत्वों ने कथित रूप से तीनों पर गोलीबारी की और उन पर बम फेंके जिसमें वे मारे गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, उन्होंने कहा, “हमने सुना है कि वे तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकतार् थे। हमारे अधिकारी जांच कर रहे हैं कि हमले के पीछे क्या कोई राजनीतिक रंजिश थी।” दो मृतकों के परिजनों ने हत्या के लिए भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) के समर्थकों पर आरोप लगाया है।

एक मृतक के रिश्तेदार ने कहा, “ये लोग हत्या के एक अन्य मामले में भी दोषी हैं। वे मेरे पीछे पड़े थे क्योंकि मैं उस मामले में गवाह हूं। कल, वे यहां आए और मुझे घर पर नहीं पाकर मेरे चाचा तथा तथा भतीजे की हत्या कर दी।”

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।