लोकसभा स्पीकर: बीजेपी के मंत्री का दावा,एनडीए उम्मीदवार ओम बिड़ला का कांग्रेस ने नहीं किया विरोध
(DELHI, DELHI) भाजपा के दो बार के सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राजग के प्रत्याशी होंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिड़ला नामित होने पर आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है।

लोकसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी के ओम बिड़ला की उम्मीदवारी के बारे में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि हमने कांग्रेस से बात की है, उन्होंने प्रस्ताव पर दस्तखत नहीं किए हैं, लेकिन वे विरोध नहीं किया। मैंने गुलाम नबी आज़ाद से मुलाकात की है

लोकसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी के ओम बिड़ला की उम्मीदवारी के बारे में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री, परिवहन मंत्री ने प्रस्तावित किया। बीजेडी, शिवसेना, एनपीपी, एमएनफ, अकाली दल, एलजेपी, वाईएसआरसीपी, जेडीयू, एआईएडीएमके तथा अपना दल ने प्रस्ताव पर दस्तखत कर दिए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।