(DELHI, DELHI)
सत्रहवीं लोकसभा की पहले सत्र का आज तीसरा दिन है। आज यानी बुधवार को लोकसभा के नए स्पीकर का चुनाव हो गया। एनडीए ने सांसद ओम बिड़ला को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसे करीब दस से अधिक दलों का समर्थन मिला । वहीं यूपीए ने भी ओम बिड़ला का समर्थन किया। मंगलवार को इस बाबत यूपीए की बैठक में यह फैसला लिया गया कि विपक्षी पार्टियां ओम बिड़ला का विरोध नहीं करेगी। ओम बिड़ला का लोकसभा स्पीकर के तौर पर चुना जाना मंगलवार को ही साफ हो गया था क्योंकि विपक्ष की ओर से भी लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा गया था। लोकसभा में कांग्रेस समेत टीएमसी ने ओम बिड़ला का समर्थन किया। ओम बिड़ला के स्पीकर चुने जाने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि ओम बिरला जी ने राजनीति का केंद्र बिंदु जन आंदोलन से ज्यादा जनसेवा को बनाया। ऐसा संवेदनशील व्यक्तित्व आज जब स्पीकर पद पर आया है, तो वो हमें अनुशासित भी करेंगे और अनुप्रेरित भी करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।