अशोक गहलोत का राजस्थान के बेरोजगार को तोहफा, हर महीने मिलेंगे 3,500 रुपये
(India) राजस्थान सरकार पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत राज्य के स्नातक (ग्रेजुएट) या इसके समकक्ष की पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवकों को हर महीने 3000 रुपये बतौर भत्ता दिया जाएगा। वहीं दिव्यांग बेरोजगार महिलाओं के लिए यह राशि 3,500 रुपये प्रतिमाह तय की गई है।
एक आधिकारिक आदेश में राज्य सरकार ने इस योजना की घोषणा करते हुए यह जानकारी भी दी कि इसका लाभ केवल राजस्थान मूल के बेरोजगारों को मिलेगा। इस योजना का लाभ फरवरी 2019 से दिया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार द्वारा भी इसी प्रकार की एक योजना बनाई गई थी, जिसका नाम अक्षत रखा गया था। यह भत्ता बेरोजगारों को दो वर्ष या फिर जब तक नौकरी न मिले, तब तक दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।