चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका, राज्यसभा में टीडीपी के चार सांसदों ने किया वीजेपी का समर्थन
(DELHI, DELHI) राज्यसभा में तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के चार सदस्यों के अपनी पार्टी से अलग होने के आसार को देखते हुए उच्च सदन में पार्टी टूट की कगार पर पहुंच गयी है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में छह सदस्यों वाली तेदेपा के चार सदस्य अलग गुट बनाकर भाजपा का समर्थन कर सकते हैं। समझा जाता है कि तेदेपा से अलग गुट बनाने वाले सदस्यों ने राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू को पत्र लिखकर अपने फैसले से अवगत करा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्यसभा के टीडीपी सांसदों- वाईएस चौधरी, सीएम रमेश, टीजी वेंकटेश और जीएम राव ने आज बीजेपी के साथ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधानमंडल दल का विलय करने का प्रस्ताव पारित किया।

उल्लेखनीय है कि चार सदस्यों का समर्थन मिलने से उच्च सदन में बहुमत के संकट से जूझ रही भाजपा को राहत मिलेगी। भाजपा की अगुवाई वाले राजग के पास राज्यसभा में फिलहाल बहुमत नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।