योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि योग को लोकप्रिय बनाने के लिये आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाना चाहिए। हमें समाज के हर वर्ग तक योग को ले जाना चाहिए। शांति और सौहार्द्र योग से जुड़े हैं। विश्वभर में लोगों को अनिवार्य रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर रांची में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, इसके प्रसार के लिये हमें साथ आना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज योग ड्राइंग रूम से बोर्डरूम तक, शहरों के पार्क से लेकर स्पोट्र्स कंपलेक्स तक पहुंच गया है। आज गली-कूचे से वेलनेस सेंटर्स तक चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते हुए समय में बीमारी से बचाव के साथ-साथ वेलनेस पर हमारा फोकस होना जरूरी है। यही शक्ति हमें योग से मिलती है। यही भावना योग और पुरातन भारतीय दर्शन की है ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।