संसद सत्र:भारी हंगामे के बीच लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश, कांग्रेस ने किया विरोध
(DELHI, DELHI) सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र का आज पांचवां दिन है। संसद सत्र का आज का दिन काफी अहम है, क्योंकि आज मोदी सरकार ने एक बार फिर से तीन तलाक बिल पेश कर दिया है। इस बिल कांग्रेस ने विरोध किया है। सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र में तीन तलाक बिल अब तक का सबसे अहम विधेयक है, जो मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की प्रथा पर रोक लगाने वाला है।

लोकसभा से जुड़ी कार्यवाही सूची के मुताबिक 'मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019 लोकसभा में पेश किया गया। पिछले महीने 16 वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछला विधेयक निष्प्रभावी हो गया था क्योंकि यह राज्यसभा में लंबित था। दरअसल, लोकसभा में किसी विधेयक के पारित हो जाने और राज्यसभा में उसके लंबित रहने की स्थिति में निचले सदन (लोकसभा) के भंग होने पर वह विधेयक निष्प्रभावी हो जाता है। रिपोर्ट की मानें तो 26 जुलाई को समाप्त होने वाले सत्र में 30 बैठकें होंगी

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।