पाकिस्तान पर मंडरा रहा 'टेरर ब्लैक लिस्ट' का खतरा, मोदी सरकार ने इमरान खान को किया आगाह
(DELHI, DELHI) भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को याद दिलाया कि उसे एफएटीएफ की 'काली सूची' में डाले जाने से बचने के लिए क्या करना चाहिए। एफएटीएफ की चेतावनी के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को समय पर याद दिलाया है कि उसे आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। भारत ने शनिवार को कहा कि वह पाकिस्तान से आशा करता है कि वह एफएटीएफ कार्य योजना को सितंबर तक प्रभावी तरीके से लागू करेगा और उसकी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद तथा आतंकी वित्त पोषण संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय कदम उठाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एफएटीएफ रिपोर्ट के संबंध में मीडिया के सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एफएटीएफ ने तय किया है कि जनवरी और मई 2019 के लिए तय कार्य योजना को लागू करने में पाकिस्तान की असफलता के मद्देनजर उसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग समीक्षा समूह (आईसीआरजी) की 'ग्रे सूची' में रहने दिया जाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।