(India)
जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा है। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रविवार तड़के घाटी में घुसपैठ करने वाले चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। इन आतंकियों की पहचान चांदपोरा के शौकत अहमद, पुलवामा के अहमद खांडे, बरथिपोरा के सुहैल युसूफ और शोपियां के रफी हसन मीर के तौर पर हुई है। मुठभेड़ अभी जारी है। पिछले कुछ दिन में घाटी में बढ़ी घुसपैठ के बाद से सतर्क सुरक्षाबल ऐक्शन में हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और आतंकियों को खोजा जा रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ओपन फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।