विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ''हमारी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। मंत्री पोम्पिओ ने भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा के लिए उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री ओसाका में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
रणनीतिक रूप से अहम भारत-अमेरिका वार्ता से पहले मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को पूरा करता है। उन्होंने जोर दे कर कहा कि भारत रूस के साथ अपने पुराने रक्षा संबंधों को ''खत्म नहीं कर सकता है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर और पोम्पिओ रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद के अलावा आतंकवाद, एच1बी वीजा, व्यापार और ईरान से तेल खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों से उत्पन्न होने वाली स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।