शहीद इंस्पेक्टर अरशद खान के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन श्रीनगर में अनंतनाग के एसएचओ अरशद खान के घर उनके परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। अरशद खान ने 12 जून को एक आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी थी।

आपको बता दें कि अनंतनाग एनकाउंटर में आतंकी हमले में शहीद इंस्पेक्टर अरशद खान के पुष्पांजलि समारोह के दौरान श्रीनगर के एसएसपी हसीब मुगल शहीद के 4 साल के बेटे उहबान को गोद में लेकर रो पड़े थे। एनकाउंट में घायल हुए अरशद खान को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली थी। ‘फादर्स डे' के मौके पर ही उनके दो छोटे बच्चों उहबान और दामिन के सिर से पिता का साया उठ गया था।

अमित शाह ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें एक जुलाई से से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों की समीक्षा की गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।