बता दें कि इससे पहले जापान के ओसाका में जी-20 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप में चार मुद्दों मसलन, ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंध और रक्षा पर बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई भी दी। मोदी और ट्रंप के बीच यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि काफी समय से दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर विवाद जारी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।