मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्व नेताओं से द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकें कीं।वह शनिवार को इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग मिले और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा व्यापार एवं निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। इंडोनिशयाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ बैठक के दौरान दोनों देश ने द्विपक्षीय व्यापार के लिए 2025 तक 50 अरब डॉलर का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।
मोदी ने जी-20 देशों को आपदा प्रबंधन पर एक वैश्विक गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आपदाओं की स्थिति में जल्द एवं प्रभावी सुधारात्मक उपायों की जरूरत होती है क्योंकि ये गरीबों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी ओसाका में जी-20 शिखर वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हो गए जहां उन्होंने वार्ता के कई सत्रों, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।”
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।