इसके बाद कम से कम सात गावों में बाढ़ आ गई, दर्जनभर घर बह गए और लगभग दो दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस को पानी से अब तक 6 शव मिले हैं और शेष लोगों की तलाश में अभियान जारी है।
पुणे और सिंधुदुर्ग से अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के स्वयंसेवी लोगों ने युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल को रवाना हो गए हैं।
यह बांध साल 2000 में बना था और क्षेत्र के लोगों का दावा है कि उन्होंने दो साल पहले जिला प्रशासन को इसमें पानी रिसने की सूचना दी थी लेकिन इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, और मंगलवार को प्रदेश भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।