मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद जल्द होगा गिरफ्तार: पाक पुलिस
(DELHI, DELHI) मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के प्रमुख आतंकी हाफिज सईद जल्द दी पाकिस्तान में सलाखों के पीछे होगा। गुरुवार को पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि आतंकी हाफिज सईद और उसके 12 सहयोगियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान की एजेंसियों ने मुम्बई हमले के सरगना तथा जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उसके 12 करीबियों के खिलाफ चैरिटी के जरिये धन इकट्ठा कर धनशोधन एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के विभिन्न अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तान ने यह फैसला आतंकवादी समूहों और आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम लगाने के लिये अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच लिया है। पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को कहा कि उसने "आतंकवाद के वित्तपोषण" के सिलसिले में जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।