इस बजट में ऐलान किया गया है कि 400 करोड़ टर्नओवर वाली कंपनी पर 25 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। पहले 250 करोड़ टर्नओवर वाली कंपनी पर 25 फैसदी टैक्स था।
45 लाख के घर खरीदने पर साढ़े तीन लाख रुपये की छूट का ऐलान किया गया है। पहले 2 लाख रुपये तक की छूट थी लेकिन इस बात इसमें डेढ़ लाख रुपये बढ़ाया गया है। इस बजट में 2 से 7 करोड़ टैक्सेबल इनकम पर टैक्स बढ़ा। 3 से अब 7 फीसदी ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।
इसके साथ ही, डिजिटल पेमेंट में छूट का ऐलान किया गया है। जबकि, एक बैंक अकाउंट से एक साल में एक करोड़ से ज्यादा की निकासी पर 2 फीसदी टीडीएस लगेगा। यानि, 1 करोड़ रुपये पर टीडीएस के तौर पर 2 लाख रुपये देना होगा।
निर्मला ने कहा कि 55 साल लगे 1 ट्रिलियन तक जाने में। उन्होंने कहा कि विश्वास और विकास से आगे बढ़ पाए। केन्द्रीय वित्तमंत्री ने आगे कहा कि इसी साल 3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी अर्थव्यवस्था। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि जल, जल प्रबंधन, साफ नदियों पर जोर दिया जाएगा। हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हमें इंफ्रस्ट्रक्चर पर जोर देना होगा।
रेलवे को पचास लाख करोड़ रुपये इस बजट में देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, रेलवे को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर आगे डेवलप किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।