बनारस में मोदी: कुछ ही देर में काशी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने बाद दूसरी बार आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। तय समयानुसार प्रधानमंत्री मोदी को यहां आज सुबह 10 बजे पहुंचेंगे और फिर भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे

मोदी ने ट्वीट किया, “यह अभियान समाज के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ेगा। यह हमारी पार्टी को मजबूत करेगा।” उन्होंने कहा, “हमारी प्रेरणा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। मैं इस अभियान में काशी में शामिल रहूंगा।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह यहां स्थित हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री यहां पौधारोपण अभियान ''आनंद कानन" भी शुरू करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।