यूपी: एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग तोड़ 30 फुट गहरे नाले में गिरी बस, 29 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़े सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के पास हुआ जब अवध डिपो की बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 50 लोग सवार थे। फ़िलहाल मौके राहत बचाव कार्य जारी है. खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है. अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। बता दें बस लखनऊ से गाजियाबाद जा रही थी। मौके पर डीएम और एसएसपी के साथ तमाम आला अफसर मौजूद हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।