कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी कसा का शिकंजा, संपत्ति अटैच
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का शिकंजा कस गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एनआईए ने आसिया अंद्राबी की संपत्ति को अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई आसिया अंद्राबी के खिलाफ दर्ज एक मामले में की गई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के मामले में कहा कि कोई सर्च नहीं किया गया है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, आतंकवादी गतिविधि के लिए इस्तेमाल किए गए उसके घर को अटैच किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।