लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, 'किसानों को राहत देने के लिए बजट में नहीं उठाए गए ठोस कदम'
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

लोकसभा में जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। मैं सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करना चाहूंगा कि आरबीआई को केरल सरकार द्वारा अधिस्थगन पर विचार करने के लिए निर्देशित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बैंक किसानों को वसूली नोटिस के साथ धमकी न दें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।