सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज
(DELHI, DELHI) राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को वह राज्यसभा और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे चुके है। वह पिछले कुछ दिनों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे थे। बीजेपी उन्हें उनकी सीट पर होने वाले उपचुनाव में राज्यसभा भेज सकती है। इससे राज्यसभा में भाजपा की एक सीट की वृद्धि हो जाएगी।

लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट की मांग कर रहे थे, पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दोस्तों में शामिल रहे नीरज शेखर की पिछले कुछ दिनों से बातचीत भी बंद थी। नीरज शेखर ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के देहांत के बाद 2007 में बलिया से चुनाव लड़ा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।