दाऊद का रिश्तेदार रिजवान कासकर वसूली के मामले में गिरफ्तार
(KARNATAKA, KARNATAKA) ।बई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का रिश्तेदार रिजवान कासकर को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि रिजवान, दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है और पुलिस ने अवैध वसूली के मामले में रिजवान को गिरफ्तार किया है।

पाक विदेश कार्यालय ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है। दरअसल, एक दिन पहले ही ब्रिटेन की एक अदालत को बताया गया था कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में वांछित यह गैंगेस्टर फिलहाल इसी मुल्क (पाकिस्तान) में रह रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ''दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है।

डी-कंपनी के एक प्रमुख सदस्य जाबिर मोती (51) के प्रत्यर्पण मुकदमे के दौरान लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत को बुधवार को बताया गया कि दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर वांछित है और वह फिलहाल पाकिस्तान में है। इन धमाकों में 200 लोग मारे गए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।