मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर राज्यपाल को भेजा
(PUNJAB, PUNJAB) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सीएम ने इस्तीफे को पंजाब के राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर को सौंप दिया है।नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार सुबह बताया था कि उन्होंने आज पंजाब के मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेज दिया।

यह इस्तीफा उनके आधिकारिक आवास पर भेजा गया है। वहीं, इससे पहले पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अहम मंत्रालय छीने जाने के बाद से खफा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे को रविवार को ट्विटर पर सार्वजनिक किया था। इस इस्तीफे पर 10 जून की तारीख लिखी था। यह इस्तीफा उन्होंने उनके मंत्रालय में बदलाव किए जाने के मात्र चार दिन बाद भेजा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।