केंद्र का दावा, मोदी सरकार के 50 दिनों में लिए गए ऐतिहासिक फैसले
(DELHI, DELHI) सरकार ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार सत्ता में आने के 50 दिनों (50 Days) के भीतर 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' की दिशा में तेजी से कदम उठाते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा शिक्षा क्ष्रेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिये गए।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 50 दिनों की रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए ये जानकारियां दी। उन्होंने कहा, '50 दिनों के भीतर, सरकार ने किसानों, बेरोजगार युवाओं, मध्यम वर्ग, व्यापारियों और समाज के सभी वगोर्ं के लिए बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्रों में तेजी से विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।